Saturday, April 23, 2016

हमारी आदत

जमाना हो गया हमारी चाहत नहीं बदली,
किसी की जिद नहीं बदली,हमारी आदत नहीं बदली। #queen

बेचैनियों की वजह

तुम्हारी खुशियों के ठिकाने तो बहुत होंगे,मगर,
हमारी बेचैनियों की वजह सिर्फ तुम हो..!! #queen

मंगल पर जीवन

पूरा पश्चिम मंगल पर जीवन खोजने में व्यस्त है, एक सिर्फ हमारी संस्कृति संस्कृति है, जो जीवन में मंगल की बात करती है। उसी को जीती है, उसी को खोजती है...नमन है इस गौरवशाली संस्कृति को...

'वंदे मातरम' कोई शब्द नहीं

'वंदे मातरम' कोई शब्द नहीं एक भाव है, एक भाव राष्ट्र के प्रति समर्पण का। किसी से जबरदस्ती वंदे मातरम कहलवाकर आप उसे देशभक्त नहीं बना सकते। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि अगर कोई बिना भाव के वंदे मातरम बोले और मन में पाकिस्तान या राष्ट्रद्रोह रखे तब आप क्या करेंगे?

उसके साथ पूरी जिंदगी बिता सकते हो...

आप जिसके साथ खुल कर हंस सकते हैं, उसके साथ सिर्फ कुछ पल, कुछ घंटे अथवा कुछ दिन बिता सकते हैं... लेकिन आप जिसके साथ खुल कर रो सकते हो, उसके साथ पूरी जिंदगी बिता सकते हो...

आरक्षण

मेरे विवेक के आधार पर आरक्षण केवल चार श्रेणियों को मिले
 1. आर्थिक आधार पर हर गरीब को, चाहे वो किसी भी जाति धर्म का क्यों न हो
2. हर (दिव्यांग) को
3. हर अनाथ को
4. देश के लिए शहीद होने वालों

के बच्चों को क्या आप सहमत हैं?

हिन्दू-मुस्लिम

अगर हिन्दू-मुस्लिम मिलकर नहीं लड़ते तो यह देश आजाद नहीं होता,
और अगर आज हिन्दू-मुस्लिम आपस में नहीं लड़ते तो यह देश बर्बाद नहीं होता।
#राष्ट्र_सर्वोपरि