Showing posts with label शायरी. Show all posts
Showing posts with label शायरी. Show all posts

Saturday, April 23, 2016

खिलौनों की तरह

जो तुम वादा करो हमारी खामोशी पढ़ने का,
हम खिलौनों की तरह बेआवाज होने को तैयार हैं। #क्वीन

हमारी आदत

जमाना हो गया हमारी चाहत नहीं बदली,
किसी की जिद नहीं बदली,हमारी आदत नहीं बदली। #queen

छोड़ दी सारी ख्वाहिशें

छोड़ दी सारी ख्वाहिशें जो तुम्हें पंसद न थी ए दोस्त,
तेरी साथ हो न हो पर तेरी ख्वाहिश आज भी पूरी करते हैं। #क्वीन

कहानी

आओ फिर से दोहराएं अपनी वही कहानी,
मैं तुम्हे बेपनाह चाहूँगा और तुम मुझे बेवज़ह छोड़ जाना.. #क्वीन

हल्दी घाटी

हल्दी घाटी का युद्ध याद, अकबर को जब आ जाता था,
सुनते हैं अकबर अपने महलों में सोते-सोते उठ जाता था।

मतलब

तुम मतलब से बात करती थी,
मुझे बस बात करने से मतलब था.... #क्वीन

वह लम्हा

वह लम्हा जिंदगी का सर्वाधिक अनमोल होता है,
जिनमें तेरी यादें,तेरी बातें,तेरा जिक्र होता है। #क्वीन

काफिर

'नजर', 'जज्बात','नजरिया' सब बदल गया,
एक दिन इश्क हुआ और मेरा 'रब' बदल गया।
उसकी एक नजर ने मुझे 'साहिल' बना दिया
और फिर उसकी चाहत ने मुझे 'काफिर' बना दिया... #queen

आदत

हर किसी की कोई ना कोई अच्छी आदत होती है.... . . .
मेरी "तुम" हो...!! #क्वीन

प्रेम की किताब

अभी तो 'प्रेम की किताब' लिखनी ही शुरू की थी,
ना जाने परीक्षा के परिणाम कैसे आ गए। #क्वीन

कैसा प्रेम तुम्हारा था

प्यार जताकर दूर गई तुम, कैसा प्रेम तुम्हारा था
तुमको खोकर खुद को पाया, क्या एहसास तुम्हारा था
पागल कहकर क्यों ठुकराया, कैसी आस तुम्हारी थी
गले लगाकर दूर हटाया, कैसी प्यास तुम्हारी थी
तुमसे मिलकर बातें करना, कैसी चाहत मेरी थी
आँखों में भी पानी था, फिर कैसी हसरत मेरी थी #क्वीन

उसे ही फुरसत ना थी

उसे ही फुरसत ना थी किसी अफ़साने को पढ़ने की
मैं तो बिकता रहा उसके शहर में अखबारों की तरह...
#क्वीन

Wednesday, August 14, 2013

कौन हैं कृष्ण?

कौन हैं कृष्ण, जिसने बचपन जिया तो ऐसा कि आज हजारों साल बाद भी कोई नन्हा बालक शैतानी करता है तो माँ कहती है कि देखो कान्हा जैसा दिख रहा है। जिसने प्रेम किया तो ऐसा कि आज भी जब कोई 17 साल का लड़का अपनी प्रेमिका को उसकी बालकनी में देखने के लिए घर के नीचे चक्कर लगाता है तो पड़ोसी कहते हैं कि देखो कैसा कन्हैया बना फिर रहा है। जो मित्र बना तो ऐसा कि राजा के तौर पर अपनी चतुरंगिणी सेना को अपनी मित्रता के लिए विरोधियों के साथ भेज दिया। जिसने निष्पक्षता दिखाई तो ऐसी कि अधर्म का साथ देने वाले कौरवों को भी युद्ध करने का पूरा अवसर दिया। जिसने ज्ञान दिया तो गीता जैसा जिस पर हजारों नोबेल पुरस्कार न्योछावर हैं।